RADA
राज्य

लोकायुक्त कार्यालय में लगी आग से कार्यालयीन दस्तावेज एवं शासकीय रिकार्ड की कोई भी क्षति नहीं

लोकायुक्त कार्यालय में लगी आग से कार्यालयीन दस्तावेज एवं शासकीय रिकार्ड की कोई भी क्षति नहीं

प्रभारी अनुभाग अधिकारी लोकायुक्त कार्यालय भोपाल ने जानकारी दी कि लोकायुक्त कार्यालय भोपाल के एफ ब्लॉक, पुराना सचिवालय की पुरानी बिल्डिंग की बाउंड्री के पास रखे कार्यालय के अनुरक्षण कार्य की अनुपयोगी सामग्री में 26 मई, 2024 को दोपहर 2 बजे आग लग गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुभाग अधिकारी लोकायुक्त ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर नगर निगम भोपाल के माध्यम से तत्काल दमकल की व्यवस्था की गई थी। दमकल द्वारा समय पर आग बुझा दी गई। आग कार्यालय के प्रांगण में बाउंड्री के पास रखे कार्यालय के अनुरक्षण कार्य के अनुपयोगी सामग्री में लगी थी। इस कारण केवल अनुपयोगी सामग्री ही जली है। इसके अतिरिक्त अन्य कोई कार्यालयीन दस्तावेज नहीं जले तथा शासकीय रिकार्ड की कोई क्षति भी नहीं हुई।

आग लगने के कारण की जानकारी नहीं है। आग लगने की सूचना संबंधित थाना कोहेफिजा, भोपाल को दी गई है।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका