RADA
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब दिग्गजों की होगी सभा, योगी, प्रियंका समेत भरेंगे हुंकार

छत्तीसगढ़ में अब दिग्गजों की होगी सभा, योगी, प्रियंका समेत भरेंगे हुंकार

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में चर्चित सीट राजनांदगांव में रविवार का दिन राजनीतिक गहमागहमी वाला रहने वाला है। भाजपा और कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने जा रही है। विशेष बात यह है कि दोनों सभाएं आठ किलोमीटर की दूरी पर होने जा रही है। पहले सभा दोपहर 12 बजे ग्राम कुमर्दा से लगे सागर गांव में होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहां उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। इसके ठीक तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे ग्राम मोहड़ में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की सभा होगी। दोनों दल इन सभाओं के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हैं। चुनाव प्रचार थमने के तीन दिन पहले हो रही इन सभाओं को दोनों दलों के लिए अंतिम बड़ी सभाएं मानी जा रही है।

भाजपा के प्रचार अभियान में अब तक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद 21 अप्रैल को स्टार प्रचारक व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आमसभा होने जा रही हैं। वे ग्राम कुमर्दा में पार्टी के प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल को भाजपा के झंडे, बैनर, फ्लेक्स व कटआउट से आकर्षक स्वरूप से सजाया गया है।

भीषण गर्मी को देखते हुए आम जनता के लिए बैठक व्यवस्था व पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था की करने की बात कही जा रही है। पार्टी के लोकसभा कलस्टर प्रभारी व पूर्व मंत्री राजेश मूणत, लोकसभा संयोजक मधुसूदन यादव, सह-संयोजक दिनेश गांधी व नीलू शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी।

सचिन पायलट ने किया निरीक्षण

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट शनिवार शाम को मोहड़ पहुंचकर प्रियंका गांधी की जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। मंच, बैठक व्वस्था के अलावा कार्यकर्ताओं के पहुंचने को लेकर की गई तैयारी पर पदाधिकारियों से चर्चा की।

पायलट ने कहा कि आज देश में अराजकता का माहौल है। संवैधानिक संस्थाओं के विश्वनीयता खतरे में है। देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार झेलने विवश है और 10 वर्षों तक देश को विकास की मुख्य धारा से पृथक कर धर्म की राजनीति कर आपसी भाईचारा को तोड़ने का काम भाजपा कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका