छत्तीसगढ़
Trending

प्रेक्षक डॉक्टर प्रियंका शुक्ला ने यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

रायपुर। परीक्षा प्रेक्षक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने रविवार को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं अभ्यर्थियों की सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. शुक्ला ने परीक्षा केंद्रों में व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित किया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न हो। उन्होंने केंद्र प्रमुखों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और अभ्यर्थियों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper