
हनुमान जयंती पर अंजनी पुत्र को चढ़ाएं उनका प्रिय भोग, देखें आसान बूंदी लड्डू बनाने की विधि
देशभर में हनुमान जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्त हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं, मंदिरों और घरों में विशेष कार्यक्रम आयोजित भी कराए जाते हैं। इस दिन भक्ति-संगीत तथा कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इस दिन लोग व्रत रखने, हनुमान चालीसा का पाठ करने और उनकी कथा सुनने का भी विशेष महत्व है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हनुमान जयंती के दिन भक्त हनुमान जी को भोग अर्पित करते हैं, जिसमें विशेष रूप से उनके प्रिय व्यंजन बनाए जाते हैं। यहां पर बूंदी के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी साझा की गई है जिसे आप हनुमान जयंती की दिन बजरंगबली को भोग लगाने के लिए कम समय में बना सकते हैं।
बूंदी के लड्डू बनाने की सामग्री (Boondi Ladoo Recipe)
250 ग्राम बेसन
50 ग्राम सूजी
1 कप चीनी
2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
आधा कप सूखे मेवे
1 चुटकी मीठा पीला रंग
1 चुटकी मीठा लाल रंग
300 ग्राम देसी घी
बूंदी के लड्डू बनाने की आसान विधि (Boondi Ladoo Recipe in Hindi)
पहला स्टेप- घोल तैयार करें
सबसे पहले एक बाउल में बेसन और सूजी छानकर डालें और अच्छी तरह मिला दें। इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा-पतला घोल तैयार कर लें। घोल में कोई गांठ न रहे। इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
दूसरा स्टेप- चाशनी तैयार करें
एक कड़ाही में चीनी और समान मात्रा में पानी डालें और गैस पर गर्म करें। चीनी पूरी तरह घुलने तक पकाएं। मिश्रण में उबाल आने के बाद 5 मिनट तक और पकाएं। जब चाशनी की तार बनने लगे, तब इसमें इलायची पाउडर और पीला रंग डालकर मिलाएं। अब गैस बंद कर दें।
तीसरा स्टेप- बूंदी तले
अब कड़ाही में घी गर्म करें। झरिए की मदद से घोल से बूंदी बनाकर घी में तलें। हल्की सुनहरी बूंदी तैयार होने पर निकाल लें। बाकी घोल में लाल रंग डालकर लाल बूंदी भी तल लें।
चौथा स्टेप- चाशनी
तैयार बूंदी को हल्की गर्म चाशनी में डालें और अच्छे से मिला दें। इसमें कटे हुए सूखे मेवे डालकर मिला दें। मिश्रण को 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
पांचवां स्टेप- लड्डू बनाने का तरीका
अब चाशनी वाली बूंदी को हाथों से गोल आकार लड्डू की तरह बनाएं। तैयार लड्डू को एक प्लेट में रखते जाएं। आपका बूंदी का लड्डू तैयार है, अब इन्हें आप प्रसाद के रूप में हनुमान जी को अर्पित कर सकते हैं।

