छत्तीसगढ़ के स्वप्नद्रष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि 22 फरवरी को: फूल चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि
रायपुर -छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल की पुण्यतिथि दिनांक 22 फरवरी 2026 रविवार को प्रातः 11 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में राजधानी शहर रायपुर के जी ई मार्ग में नवीन मार्केट फूल चौक के किनारे स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल के मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें ससम्मान सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। पुष्पांजलि कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रणेता प्रथम दृष्टा डॉ खूबचंद बघेल से सम्बंधित उनके मूर्ति स्थल में नियत दिवस को नवीन मार्केट फूल चौक के किनारे स्थित मूर्ति स्थल के प्रांगण का संधारण और मूर्ति स्थल के प्रांगण सहित उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष सफाई, मूर्ति स्थल की पुष्पसज्जा सहित आवश्यकता के अनुसार पेयजल की व्यवस्था नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4 के सहयोग से की जायेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

