छत्तीसगढ़

दीपावली पर जेसीआई रायपुर संस्कार की अनूठी पहल – ‘प्रोजेक्ट वस्त्रम 2026’ से जरूरतमंदों के जीवन में बाँटी खुशियाँ

रायपुर। दीपावली के पावन अवसर पर सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आत्मसात करते हुए जेसीआई रायपुर संस्कार, ज़ोन 27 द्वारा 05 नवंबर 2026, गुरुवार को ‘प्रोजेक्ट वस्त्रम – 2026’ का आयोजन किया गया।

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों तक वस्त्र पहुँचाकर उनके जीवन में खुशियाँ बाँटना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था।

इस सेवा अभियान के अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर वस्त्र वितरण एवं दान का कार्य किया गया।

IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

### मातृ छाया अनाथालय गृह में नए वस्त्रों का वितरण

कोटा स्टेडियम के पीछे स्थित मातृ छाया अनाथालय गृह में बच्चों को नए वस्त्र वितरित किए गए, ताकि बच्चे भी दीपावली का त्योहार खुशियों एवं उत्साह के साथ मना सकें।

### साईं मंदिर, देवेन्द्र नगर में पुराने वस्त्रों का दान

देवेन्द्र नगर स्थित साईं मंदिर में जरूरतमंद लोगों के लिए अच्छी स्थिति में उपलब्ध उपयोगी पुराने वस्त्रों का दान किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिल सके।

### सदस्यों का सराहनीय सहयोग

इस सेवा परियोजना को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।

इस पुनीत कार्य में अध्यक्ष जेसी बरखा आनंदानी, जेसी अंकित दास मानिकपुरी, जेसी सूरज हेडाऊ, जेसी विक्रम दीप एवं जेसी आदित्य तिकरिहा ने सहयोग प्रदान किया। वहीं जेसी सागर जैन एवं जेसी निलेश शाह ने वस्त्र दान कर अपना विशेष योगदान दिया।

कार्यक्रम को संस्था की अध्यक्ष जेसी बरखा आनंदानी, अध्याय समन्वयक जेएफएम जेसीआई सीनेटर निलेश शाह, अध्याय प्रभारी जेसी एचजीएफ सीए सागर जैन, पूर्व अध्यक्ष जेसी आदित्य तिकरिहा एवं सचिव जेसी जेएफएम अंकित दास मानिकपुरी का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम निदेशक जेसी सूरज हेडाऊ (निर्वाचित सचिव 2027), जेसी विक्रम दीप एवं जेसी राघव पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

### सेवा और मानवता का संदेश

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रोजेक्ट वस्त्रम केवल वस्त्र वितरण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के प्रति प्रेम, सम्मान, अपनत्व एवं मानवीय संवेदनाओं को व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है।

CG Government Jobs: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, पावर कंपनियों में 1,501 पदों पर निकली भर्ती

दीपावली की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हमारे आसपास रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भी इस पर्व की खुशियों का अनुभव कर सके।

जेसीआई रायपुर संस्कार ने सभी सहयोगी सदस्यों, वस्त्र दानदाताओं एवं मार्गदर्शकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

*संस्था का संदेश*

“इस दीपावली खुशियाँ सिर्फ अपने घर तक सीमित न रखें, किसी जरूरतमंद के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएँ।”

### सेवा ही संस्कार है।

*जेसीआई रायपुर संस्कार | ज़ोन 27*
नेतृत्व | जुड़ाव | विकास – 2026

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper