छत्तीसगढ़

बस्तर में जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, शहीदों के बलिदान को करेंगे नमन

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ मनाएंगे। नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार दीपावली का उत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का जवानों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाना क्षेत्र के लिए खास महत्व रखता है।

दीपावली पर जेसीआई रायपुर संस्कार की अनूठी पहल – ‘प्रोजेक्ट वस्त्रम 2026’ से जरूरतमंदों के जीवन में बाँटी खुशियाँ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने बस्तर दौरे की जानकारी साझा की है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर बस्तर में तैयारियां की जा रही हैं। उनके आगमन से क्षेत्र में दीपावली का उत्साह और बढ़ गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री जवानों के साथ त्योहार मनाकर उनके साहस, समर्पण और बलिदान को नमन करेंगे।

IRCTC Tatkal Ticket Booking Tips: ट्रेन टिकट के लिए एजेंट को पैसे देने की जरूरत नहीं, IRCTC पर ऐसे बुक करें तत्काल टिकट

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी के बस्तर दौरे का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वागत किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।”

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper