
छत्तीसगढ़
Trending
सेवानिवृत्त होने पर कलेक्टर ने नगर सैनिक तथा कलेक्टोरेट कर्मचारी को दी भावभीनी विदाई
रायपुर, 28 फरवरी 2025 l कलेक्टर बंगले में आज शाम बड़ा अच्छा आयोजन हुआ। जिसमें कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता सिंह ने 30 वर्षों से सेवा देने वाले नगर सेना नगर सैनिक श्री भुरूलाल बरिहा को सेवानिवृत होने पर शॉल तथा श्रीफल देकर भावभीनी विदाई दी। उन्होंने श्री बरिहा की स्वस्थ्य रहने और सुदीर्घ जीवन की कामना की।Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी प्रकार कलेक्टर डॉ सिंह ने कलेक्टर कार्यालय राजस्व शाखा में सहायक वर्ग-2 के पद पर कार्यरत श्रीमती उषा दरवलकर के सेवानिवृत्त होने पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में शॉल, पुष्पगुच्छ तथा श्रीफल भेंट कर भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर कलेक्टर डॉ सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल एवं सुखद भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू, श्री नवीन कुमार ठाकुर, श्रीमती अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम रजक तथा स्टेनो टू कलेक्टर श्री मुक्तेश्वर पटेल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



