छत्तीसगढ़

पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत के देवेन्द्र नगर कार्यालय में नवनियुक्त युवा टीम एवं महिला टीम के शपथग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर सम्पन्न हुई

पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत 10/01/2026

शपथग्रहण समारोह: भावना कुकरेजा-महेश आहूजा व टीम लेंगे शपथ

संत युधिष्ठिर लाल-अमां मीरा देवी करेंगे दीप प्रज्जवल

रायपुर।। पूज्य छग सिंधी सेवा महापंचायत के देवेन्द्र नगर कार्यालय में नवनियुक्त युवा टीम एवं महिला टीम के शपथग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर सम्पन्न हुई महाबैठक के बारे में पंचायत के प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कल रविवार को शदानी दरबार माना के संत शिरोमणि युधिष्ठिर लाल जी एवं गोदड़ी धाम की अमां मीरा देवी, चक्करभाटा से संत लालदास जी की गरिमामयी व आशिर्वाद रूपी उपस्थिति में युवा टीम एवं महिला टीम का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न होगा।। आज की बैठक में कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था मुख्य रूप से संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी एवं अध्यक्ष अमर गिदवानी के मार्गदर्शन में मुख्य रूप से महासचिव द्वय जितेन्द्र बडवानी- राधाकिशन सुंदरानी, कोषाध्यक्ष रवि ग्वालानी, युवा अध्यक्ष महेश आहूजा, महिला अध्यक्ष भावना कुकरेजा, कार्यकारी अध्यक्ष राशि बलवानी, सुदेश मंध्यान, राजेश गुरनानी, पवन प्रितवानी, अशोक मलानी,चंदर विधानी, दौलत परयानी, रमेश मंधान, हरीराम तलरेजा, आदि संचालन करेंगे।।

प्रवक्ता दिनेश आनंद ने आगे बताया कल के शपथग्रहण समारोह में छग के 150 युवा एवं महिला टीम के पदाधिकारी शपथग्रहण करेंगे।।जिसमें प्रमुखतः पदाधिकारी रायपुर, दल्लीराजहरा, दुर्ग, भिलाई,भाटापारा, टिल्डा,बिलासपुर,कोरबा, महासमुंद, गरियाबंद, चारामा,बसना, मुंगेली, गरियाबंद,तखतपुर, जगदलपुर, धमतरी, रायगढ़,छुरा आदि से पदाधिकारी गण शामिल होंगे।।प्रवक्ता दिनेश आनंद अठवानी के अनुसार महापंचायत के संरक्षक श्रीचंद सुंदरानी व अध्यक्ष अमर गिदवानी का सदैव सबको एक साथ लेकर चलने के सिद्धांत की झलक समाज की प्रत्येक कार्यक्रम एवं गतिविधि में देखने मिलती है।।इससे ही आज छग सिंधी समाज की एकजुटता देखने मिलती है।।

Back to top button
📰 E-Paper