छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम रायपुर की पहल पर ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर की सकारात्मक पहल पर स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत आज नववर्ष 2025 के दूसरे दिन ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के अमलीडीह जोन के स्वयंसेवकों की टीम द्वारा अपना गार्डन में तालाब के किनारे सफाई श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर जन – जन को स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया।
स्वच्छता अभियान में सक्रियता से ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के सर्वश्री हेमंत सिंह ठाकुर, भारत साहू, डिक्शन, चमरु दादा, उदय पाल सिंह जादौन , के बी अग्रवाल,डॉक्टर राधिका यादव सहित क्षेत्र के निवासी गणमान्यजनों ने श्रमदान किया। नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत सकारात्मक पहल के सुफलस्वरूप विभिन्न एनजीओ, सामाजिक संस्थायें निरन्तर स्वस्फूर्त आगे आकर सफाई श्रमदान स्वच्छता अभियान में जुड़ रही हैँ., जिसके राजधानी शहर रायपुर में सकारात्मक प्रभाव दृष्टिगोचर हो रहे हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper