छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम की पहल पर बच्चों को तेलीबाँधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे क्रिकेट खेलने का सुरक्षित स्थान मिला

बस्ती के बच्चे नियमित क्रिकेट खेलकर हो रहे आनंदित, आयुक्त  अबिनाश मिश्रा पहुँचे, बच्चों का किया उत्साह वर्धन

रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन के दिशा -निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर की पहल पर राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे स्थान पर बच्चों और युवाओं को क्रिकेट, वालीबाल, बास्केटबॉल, बेडमिंटन के इंडोर गेम्स खेलने सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवा दिया गया है। वहाँ आसपास की बस्ती के बच्चे एवं युवा मल्टी परपस गेम प्लान एरिया में पहुंचकर क्रिकेट खेलकर आनंदित हो रहे हैँ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग  अरुण साव के मार्गदर्शन में राजधानी शहर में तेलीबांधा एवं पंडरी एक्सप्रेस वे के नीचे के स्थान में सुरक्षित तौर पर क्रिकेट, बेडमिंटन, वालीबाल, बास्केटबॉल के इंडोर गेम्स खेलने मल्टी परपस गेम जोन एरिया बनाया गया। वहाँ पहुंचकर आसपास की बस्तियों के बच्चे एवं युवा क्रिकेट अपने साथियों सहित खेलकर आनंदित हो रहे हैँ। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने वहाँ पहुंचकर बच्चों एवं युवाओं से चर्चा की एवं उनका उत्साह वर्धन किया।

वहाँ संध्या के समय प्रकाश व्यवस्था नगर निगम द्वारा दी गयी है, जिससे संध्या के पश्चात भी बच्चे एवं युवा क्रिकेट खेलकर आनंद उठाते दिखते हैँ। आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर को तेलीबांधा एवं पंडरी की तर्ज पर कचना ओवरब्रिज एवं फाफाडीह एक्सप्रेस वे के नीचे बच्चों एवं युवाओं को शीघ्र मल्टी परपेस गेम प्लान एरिया विकसित करने की कार्य योजना पर प्रस्ताव तैयार कर कार्य करवाने के निर्देश दिए हैँ। पंडरी एवं तेलीबांधा एक्सप्रेस वे के नीचे बच्चों एवं युवाओं के लिए क्रिकेट, बास्केटबॉल, वालीबाल, बेडमिंटन के इंडोर गेम्स खेलने सुरक्षित स्थान देने मल्टी परपस गेम प्लान एरिया विकसित करने कार्य रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार पूर्ण करवाया गया है। इससे भविष्य में राजधानी शहर में युवाओं, बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने का सुअवसर सहज प्राप्त हो सकेगा।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper