RADA
छत्तीसगढ़

बीएसयूपी खालबाड़ा में लचर सफाई व्यवस्था पर सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटरप्राईजेस का सफाई ठेका नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से किया निरस्त

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू के निर्देश पर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू और पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर ने लचर सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी व्यक्त कर तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने आवश्यक कार्यवाही करने दिए निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम जोन 9 स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी खलबाड़ा के सम्बंधित अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटरप्राईजेस का सफाई ठेका बीएसयूपी खलबाड़ा में लचर सफाई व्यवस्था होने पर निरस्त कर दिया है. जोन 9 जोन कमिश्नर ने लचर सफाई व्यवस्था के कारण विगत दिनांक18 जुलाई, 29 जुलाई, 2 सितम्बर और 30 सितम्बर 2025 को सम्बंधित सफाई ठेकेदार नोटिस जारी की. सफाई ठेकेदार का सफाई ठेका विगत दिनांक 16 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2026 तक की अवधि के समाप्त होने के बाद नियमानुसार सहमति पत्र पर 3 माह बढ़ाने का प्रस्ताव था, किन्तु ठेकेदार द्वारा सहमति पत्र नहीं दिया गया और बीएसयूपी खालबाड़ा की सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीरता कार्यप्रणाली में प्रदर्शित नहीं की, जिससे वहाँ की सफाई व्यवस्था में उचित सुधार नहीं हुआ. इस पर आयुक्त के निर्देश पर जोन 9 जोन कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटर प्राईजेस का सफाई ठेका तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया.
आज रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू के निर्देश पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू ने जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर और वार्ड पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर सहित बीएसयूपी खालबाड़ा की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया. इस दौरान वहाँ की लचर सफाई व्यवस्था पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री मैकमिलन साहू और पार्षद श्रीमती सावित्री धीवर ने गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने आवश्यक कार्यवाही जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत जोन 9 जोन कमिश्नर को निर्देश दिए.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका