RADA
छत्तीसगढ़

निगम जोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे को आकस्मिक निधन पर निगम मुख्यालय एवं सभी 10 जोनो में निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने दी शोकांजलि 

रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे के आकस्मिक निधन पर आज संध्या 5:30 बजे नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के भूतल पर नगर निगम अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, श्रीमती जागृति साहू, श्री मोनेश्वर शर्मा, निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर सामूहिक शोकांजलि व्यक्त की। सभी 10 जोनो में जोन कार्यालयो के सभी निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनो, इष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक प्रार्थना नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका