RADA
देश-विदेश
Trending

पाकिस्तान ने लेबनान में फंसे अपने 67 नागरिक सुरक्षित निकाले

कराची । पाकिस्ताान ने लेबनान में रह रहे अपने 67 नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया है। यह सभी विमान से स्वदेश लाए जा रहे हैं। विमान के अब से कुछ देरबाद कराची पहुंचने की संभावना है। पाकिस्तान के चैनल एआरवाई न्यूज के अनुसार, उड़ान में लेबनान से वापस लाए गए 67 नागरिक सवार हैं। यह लेबनान से सड़क मार्ग से सीरिया की राजधानी दमिश्क पहुंचे। वहां से इनको विमान से कराची लाया जा रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लेबनान और सीरिया के पाकिस्तान दूतावास ने नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित की। सभी के लिए परिवहन और भोजन की व्यवस्था की। इससे पहले, नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के महानिदेशक (डीजीसीएए) ने लेबनान में फंसे पाकिस्तान के नागरिकों को वापस लाने के लिए चाम विंग्स एयरलाइंस की विशेष उड़ान भेजने की अनुमति दी।

डीजीसीएए के अनुसार, आगामी 48 घंटों के भीतर लेबनान से कुल 180 नागरिकों को वापस पाकिस्तान ले जाने के लिए एयरबस ए320 का उपयोग किया जाएगा। डीजीसीएए ने लेबनान में पाकिस्तान के राजदूत को इसकी सूचना दी है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका