RADA
देश-विदेश
Trending

पाकिस्तान ने अखनूर सीमा पर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, बीएसएफ जवानों ने भी दिया कड़ा जवाब

जम्मू । पाकिस्तान के सैनिकों ने बुधवार को जम्मू जिले के उपजिला अखनूर सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए भारतीय चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी की। बीएसएफ के जवानों ने भी इसका का कड़ा जवाब दिया। बिना उकसावे के की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता ने कहा कि तड़के अखनूर इलाके में सीमा पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया। उन्होंने कहा कि सैनिक हाई अलर्ट पर हैं और अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका