व्यापार
Trending

सेबी के अकाउंट्स की जांच करेगी संसद की लोक लेखा समिति

  सेबी चेयरपर्सन पर लगे आरोपों के बाद हो रही है अकाउंट्स की जांच

नई दिल्ली। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) मार्केट रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के अकाउंट्स की जांच करेगी। इस जांच के दौरान पीएसी वित्त वर्ष 2022-23 और 2023-24 के सेबी के अकाउंट्स की समीक्षा करेगी। माना जा रहा है कि पीएसी जांच के दौरान सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच को भी बुला सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : Porsche 911 Turbo 50 ईयर स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च

ये खबर भी पढ़ें : अमेरिका में फिर हिंदू मंदिर में तोड़फोड़

पीएसी पहली बार सेबी के अकाउंट्स की जांच करने वाली है। अहम बात ये है पीएसी द्वारा ये जांच ऐसे वक्त पर होने वाली है, जब अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी सेबी चेयरपर्सन पर अलग-अलग आरोप लगाए हैं। सेबी के एकाउंट्स की जांच करने वाली पीएसी के अध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : एआईसीटीइ के नॉलेज पार्टनर के रूप में काम करेगी अमेरिकी कंपनी

पीएसी का काम सरकार के रेवेन्यू और एक्सपेंडिचर की जांच करना तथा पब्लिक फाइनेंस में अकाउंटिबिलिटी को सुनिश्चित करना है। पीएसी ने इसके पहले कभी मार्केट रेगुलेटर सेबी के अकाउंट्स की जांच नहीं की है, लेकिन अभी पीएसी की ओर से सेबी से सभी संबंधित डेटा मांगे गए हैं। सेबी से जो जानकारी मांगी गई है, उनमें सेबी की रिसीट्स और पेमेंट्स, सीएजी की ऑडिट रिपोर्ट और सेबी की इंटरनल कमेटी के ऑब्जर्वेशन भी शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : इन 5 जगहों पर करें भारत की अनूठी वास्तुकला का दीदार

बताया जा रहा है कि पीएसी की अगस्त के आखिरी सप्ताह में हुई मीटिंग के एजेंडे में सेबी के एकाउंट्स की जांच की बात भी शामिल की गई थी। जानकारों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पीएसी की अगली मीटिंग में मार्केट रेगुलेटर सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच को भी बुलाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : शाकिब अल हसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लिया

उल्लेखनीय है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी की बोर्ड मीटिंग भी 30 सितंबर को होने वाली है। इस मीटिंग में भी माधवी पुरी बुच पर लगाए गए आरोपों को लेकर चर्चा की जा सकती है। हिंडनबर्ग रिसर्च और कांग्रेस द्वारा माधवी पुरी पर लगाए गए आरोपों के बाद सेबी के बोर्ड की ये पहली मीटिंग होने वाली है। हिंडनबर्ग ने माधवी पुरी पर आरोप लगाया था कि उनके इशारे पर सेबी ने अडाणी मामले की जांच में निष्पक्षता नहीं दिखाई थी।

ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper