छत्तीसगढ़

Cg news : PCC चीफ बोले – जल्द बाकी सीट पर उम्मीदवारों का होगा ऐलान

PCC चीफ बोले - जल्द बाकी सीट पर उम्मीदवारों का होगा ऐलान

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 5 सीटों पर प्रत्याशी के चयन को लेकर कहा. अभी सभी वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो रहे हैं. कल CEC की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों पर फिर से चर्चा होगी. कल शाम तक लिस्ट जारी हो सकती है.

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पीसीसी चीफ ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं देता हूं. लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होना है. लोकतंत्र के इस महापर्व में इस समय नए बदलाव के साथ देश में नई सरकार बनेगी. किसान, युवा, महिलाओं में नई क्रांति आएगी.

 

Back to top button
📰 E-Paper