RADA
टेक्नोलॉजी
Trending

लोगों को खूब पसंद आ रही है Maruti Suzuki की ये हाइब्रिड एसयूवी, 32 महीने में बिक गईं 3 लाख यूनिट्स

पैसेंजर व्हीकल बनाने वाली देश की दिग्गज कंपनी Maruti Suzuki ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है. कंपनी की पॉपुलर और दमदार हाइब्रिड SUV, Grand Vitara की सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है. कंपनी ने Grand Vitara की 3 लाख की सेल्स का माइलस्टोन हासिल किया है. मिड साइड एसयूवी सेगमेंट में बिकने वाली सबसे ज्यादा कार बन गई है. कंपनी की इस कार ने ये मुकाम मात्र 32 महीनों में ही कर दिखाया है. यानी कि 3 साल से भी कम समय में 3 लाख से ज्यादा लोगों ने इस कार पर भरोसा जताया है. बता दें कि ये कार स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती है. इसके अलावा Suzuki ALLGRIP SELECT 4×4 साथ में, 6AT का सपोर्ट दिया है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Grand Vitara में क्या है खास?

इस कार को भारत की जनता से काफी प्यार मिला है. ये कार अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसके अलावा कार का स्टाइल और रोड प्रेजेंस काफी शानदार है. ग्राहकों के एक्सपीरियंस को और बेहतर करने के लिए इस कार को सनरूफ के ऑप्शन के साथ भी पेश किया गया है.

नई ग्रैंड विटारा के Zeta और Alpha वेरिएंट्स को Zeta (O), Alpha (O), Zeta+ (O) और Alpha+ (O) वेरिएंट्स में भी पेश किया गया है. इन वेरिएंट्स में पैनारॉमिक सनरूफ का भी सहारा मिलता है. इसके अलावा कार में दमदार और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

प्रीमियम फीचर्स से लैस है ये कार
इस कार में कंपनी की ओर से 17 इंच के एलॉय व्हील्स दिए गए हैं. साथ में 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा कार में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, PM 2.5 Display के साथ ऑटो प्यूरीफायर, 8 वे ड्राइवर पावर्ड सीट, वेंटिलेटेड सीट्स, 9 इंच का स्मार्ट प्ले प्रो प्लस एंटरटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस कनेक्टिविटी, सुजुकी कनेक्ट, 360 डिग्री व्यू कैमरा, हेड अप डिस्प्ले, वायरलैस चार्जिंग डॉक, प्रीमियम साउंड सिस्टम समेत कई सारे फीचर्स मिलते हैं.

कार में दिए ये सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने इस कार में कई सारे सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं. इस कार में 6 एयरबैग्स मिल रहे हैं, 3 प्वाइंट सीटबेल्ट का सपोर्ट मिल रहा है. इसके अलावा ISOFIX चाइल्ड सीट सिस्टम का सपोर्ट है. वहीं कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, हिल होल्ड असिस्ट्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन समेत कई सारे फीचर्स शाीमिल हैं.

Grand Vitara की परफॉर्मेंस
इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है. कार में 3 सिलेंडर का सपोर्ट है. ये इंजन 91.18 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 122 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. कार का ARAI माइलेज 27.97 kmpl है. इस कार में 373 लीटर का बूटस्पेस मिलता है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका