केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा रद्द; मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताई संवेदना

रायपुर : केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। माता के निधन के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा भी रद्द कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, काशी बाई का भोपाल एम्स में इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, केंद्रीय सहयोग से विकास योजनाओं को मिली गति
केंद्रीय मंत्री की माता के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करने की कामना की है।

