RADA
देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री मोदी ने बाला साहेब ठाकरे को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “उन्हें लोक कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित और याद किया जाता है। जब बात अपने मूल विश्वासों की आती थी तो वे समझौता नहीं करते थे और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में योगदान देते थे।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी 1926 को जन्मे बाला साहेब शिवसेना के संस्थापक हैं। हिंदू हृदय सम्राट के रूप में विख्यात बाला साहेब ने अपने करियर की शुरुआत एक कार्टूनिस्ट के तौर पर की। 1960 से राजनीति में कदम रखा। सबसे पहले मार्मिक नाम से एक साप्ताहिक अखबार निकाला। इसके बाद ‘मराठी माणुस’ को हक की लड़ाई लड़ने के लिए उन्होंने शिवसेना का गठन किया। बाला साहेब ठाकरे ने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा लेकिन कई बार किंग मेकर बने।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका