उत्तराखण्ड
Trending

फिल्म डायरेक्टर कंवल शर्मा को पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार

हल्द्वानी । चेक बाउंस के लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी फिल्म डायरेक्टर कंवल शर्मा को हल्द्वानी पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। फिल्म डायरेक्टर को चेक बाउंस मामले में एक साल सजा और 51 लाख जुर्माना लगा था। लेकिन वह जमानत लेकर फरार हो गया था। मुंबई से गिरफ्तार के बाद हल्द्वानी पुलिस रविवार रात आरोपी डायरेक्टर को हल्द्वानी ले आई है।

प्रकरण साल 2013 का है। जब एवर साईन नगर रिंग रोड़ मलाड़ वेस्ट मुंबई निवासी फिल्म डायरेक्टर कंवल शर्मा की हल्द्वानी के व्यापारी की माडलिंग का काम कर रही बेटी तरवीन कौर चड्ढा से मुलाकात हुई। पुलिस के मुताबिक कंवल शर्मा उस समय अपनी फिल्म दिल्ली आई रिलीज करने वाला था और उसे पैसे की जरूरत थी। पुलिस के अनुसार उसने युवती से 35 लाख रुपये उधार ले लिया था। और कहा कि फिल्म रिलीज होने के 30 दिन के भीतर वह भारी ब्याज के साथ कुल 50 लाख रुपये वापस करेगा। फिर एक महीने बाद डायरेक्टर ने 50 लाख रुपये का चेक दे दिया। लेकिन, चेक बाउंस हो गया।

जिसके बाद युवती ने कोर्ट में साल वर्ष 2015 में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसी प्रकरण में सुनवाई के बाद 17 जनवरी 2019 को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ने डायरेक्टर को एक साल का कारावास और 51.10 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई। सजा के खिलाफ उसने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां अपील की। जहां से उसे 19 फरवरी 2019 को जमानत मिल गई। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय द्वारा नौ मई 2022 को कंवल शर्मा की अपील को खारिज करने के बाद वारंट जारी हुआ। लेकिन, वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हुआ।

तब हल्द्वानी कोतवाली में कंवल शर्मा निवासी, द्वारा शबीना शर्मा, कृष्णा 103, एवरसाइन नगर लिंक रोड मलाड, वेस्ट मुम्बई के खिलाफ मुकदमा हुआ और गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया। अब पुलिस ने आरोपी को अन्धेरी मुम्बई से गिरफ्तार किया।

डायरेक्टर कंवल शर्मा बतौर निर्देशक — जीते हैं शान से, हीरालाल पन्नालाल, नमक, जिम्मेदार, गुनाहों का देवता, उस्ताद, मर मिटेंगे, दिल्‍ली आई में काम किया है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका