
चाक़ूबाजों पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, बदमाशों ने कान पकड़कर चाकू रखना पाप है, पुलिस हमारी बाप है के नारे लगाए
रायपुर। राजधानी की सड़काें पर बदमाश बेखौफ घूम रहे हैं। नाबालिग तक धारदार हथियार और चाकू लेकर घूम रहे हैं। बदमाश आए दिन में हथियारों के साथ वीडियो बनाकर साेशल मीडिया में पाेस्ट कर रहे हैं। साथ ही पुलिस भी सोशल मीडिया पर ऐसे बदमाशों पर नजर बनाए हुए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
एक ऐसे ही ताजा मामले में रायपुर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने चाकू के साथ वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद से ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे थे। पुलिस ने गिरफ़्तारी के बाद इन युवकों की जमकर क्लास ली है, साथ ही वीडियो में दिख रहे चाकू को भी जब्त कर लिया है। दोनों युवकों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर अपने कृत्य के लिए माफ़ी मांगते नजर आ रहे है। साथ ही वह कान पकड़कर ‘चाकू रखना पाप है, पुलिस हमारी बाप है’ के नारे भी लगाते नजर आ रहे है। फिलहाल पुलिस ऐसे बदमाशाें पर नजर बनाए हुए हैं जाे आम नागरिकाें काे डरा-धमकाकर दहशत फैलाते हैं।
