RADA
अपराध
Trending

 पुलिस ने रायपुर-अभनपुर के कबाड़ियों पर की बड़ी कार्रवाई, 5 क्विंटल 60 किलोग्राम कबाड़ जब्त

रायपुर। शहर सहित जिले भर में कई जगहों पर अवैध रुप से कबाड़ी दुकानों का संचालन हो रहा है। इन दुकानों में चोरी के सामानों की खरीदी बिक्री होने की जानकारी सामने आ रही है। इसी बीच  उप महानिरीक्षक  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं डॉ लाल उमेद सिंह के आदेश पर  17 मार्च 2025 को कबाड़ियों के ऊपर बड़ी  कार्रवाई की गई। गई जिसमें कबाड़ी दुकान से चोरी के सामान : 5 क्विंटल 60 किलोग्राम, कीमती 14000 रु को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।
 प्राप्त जानकारी के मुताबिक 17 मार्च काे  पुलिस  कबाड़ियों के ऊपर  कार्रवाई करते हुए (01) मोहम्मद साबिर पिता स्वर्गीय अब्दुल अजीज उम्र 52 साल  पर नवापारा के कब्जे से जुमला 165 किलोग्राम लोहे का समान (02) वकील अहमद पिता जमील अहमद उम्र 50 साल सेकंड दमानी कॉलोनी नवापारा के कब्जे से लोहे का सरिया खिड़की जाली सेटिंग प्लेट जुमला वजन 71 किलोग्राम (03) मोहम्मद रुस्तम पिता पीर मोहम्मद उम्र 54 साल वार्ड नंबर 3 नवापारा के कब्जे से लोहे के टेबल का टुकड़ा पैनल गेट लोहे का राड जुमला जुमला 150 किलोग्राम(04) अब्दुल गनी पिता अब्दुल रशीद उम्र 35 साल ग्राम तारी वार्ड नंबर 20 बगदहिपारा नवापारा के कब्जे से लोहे के सरिया का टुकड़ा लोहे का प्लेट आदि जुमला 250 किलोग्राम को जप्त कर प्रत्येक के विरुद्ध धारा 35 (1)(ड.)BNSS के तहत कार्यवाही किया गया है एवम इसी तारतम्य में (05) दिनांक 17/3/25 को अभनपुर थाना के थाना प्रभारी प्रशिक्षु भापुसे  अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में काबडियो के ऊपर कार्यवाही करते हुए इस्तगासा क्रमांक : 02/2025, धारा 35(1)(e) BNSS, 303(2) BNS के आरोपी : निजामी ट्रेडर्स के मालिक :शाहिद अली, पिता स्वर्गीय फ़ैयाज अली, उम्र 36 वर्ष, साकिन गिट्टी खदान, शिवाजी चौक, संतोषी नगर रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर के कबाड़ी दुकान से चोरी के सामान : 5 क्विंटल 60 किलोग्राम, कीमती 14000 रु को जप्त कर कार्यवाही किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका