RADA
राज्य

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पहला एविएशन ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर बनाने की तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास पहला एविएशन ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर बनाने की तैयारी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जिले का पहला एविएशन ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर बनाने की तैयारी है. यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-29 में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बनने जा रहे ट्रेनिंग सेंटर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने 7.5 एकड़ जमीन की मांग की है. एविएशन ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर में नव चयनित पायलट को उड़ान भरना सिखाया जाएगा. साथ ही ट्रेनिंग से जुड़े कोर्स भी शुरू होंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एयरपोर्ट पर दिसंबर से विमानों की उड़ान प्रस्तावित है. इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि रजत कुमार ने यमुना प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष एयरपोर्ट के पास एविएशन ट्रेनिंग सेंटर और सिमुलेशन सेंटर शुरू करने का प्रस्ताव रखा. प्राधिकरण ने पहले उन्हें एयरपोर्ट के दूसरे फेज की 1365 हेक्टेयर भूमि में बन रहे एविशन हब के पास जगह देने की बात कही, लेकिन उन्होंने यहां भूमि लेने से मना कर दिया. काफी देर चले मंथन के बाद एयरलाइंस को एयरपोर्ट के पास एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर-29 में फेसिलिटी की जमीन देने पर सहमति बनी.

उड़ान का प्रशिक्षण मिलेगा ट्रेनिंग केंद्र पर पायलट, क्रू मेंबर, इंजीनियर और एयरक्राफ्ट कंट्रोलर आदि प्रशिक्षण कराए जाएंगे. प्रशिक्षण देने के लिए ट्रेनिंग सेंटर पर ही रनवे, टर्मिनल और एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम भी बनाए जाएंगे. सेंटर पर एयरक्राफ्ट का मॉडल तैयार किया जाएगा. सिमुलेशन सेंटर की मदद से ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा,ताकि पायलट बिना विमान के उड़ान में पारंगत हो सके.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका