RADA
देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री ने मप्र, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक को स्थापना दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, केरल और कर्नाटक की जनता को स्थापना दिवस की बधाई दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मध्य प्रदेश के सभी निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नित-नए मानदंड गढ़ता रहे, यही कामना है।

प्रधानमंत्री ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा कि अपनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत के लिए विख्यात हमारे हरियाणा ने देश के विकास में हमेशा अहम योगदान दिया है। राज्य के स्थापना दिवस पर यहां की प्रगति में भागीदार अपने सभी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देने के साथ ही वे उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि समस्त छत्तीसगढ़वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केरल पिरवी (केरल दिवस) की शुभकामनाएं। केरल राज्य अपने मनमोहक परिदृश्यों, जीवंत परंपराओं और मेहनती लोगों के लिए जाना जाता है। केरल के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। आने वाले समय में राज्य के लोग प्रगति करते रहें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कन्नड़ राज्योत्सव कर्नाटक की अनुकरणीय संस्कृति और परंपराओं को पहचानने वाला एक बहुत ही विशेष अवसर है। इस राज्य को उत्कृष्ट लोगों का आशीर्वाद प्राप्त है, जो सभी क्षेत्रों में विकास और नवाचार को शक्ति प्रदान कर रहे हैं। कर्नाटक के लोगों को हमेशा खुशियां और सफलता मिले।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका