देश-विदेश
Trending

नाइजीरिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, टीनुबू एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के दौरान आज रविवार को नाइजीरिया पहुंचे। यह 17 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्र की पहली यात्रा है। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू द्वारा आमंत्रित पीएम मोदी का अबुजा एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। यह यात्रा भारत और अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अबुजा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पीएम मोदी का नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने स्वागत किया। नाइजीरिया के संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नीसोम एज़ेनवो विके ने विश्वास और सद्भावना के संकेत के रूप में भारतीय प्रधान मंत्री को अबुजा की प्रतीकात्मक “शहर की कुंजी” भेंट की।

इस बीच, नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सदस्य भी पीएम मोदी गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के पहुंचते ही भारतीय झंडे लहराए और जयकारे लगाए। विदेश मंत्रालय ने इस स्वागत समारोह के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह “नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान को दर्शाता है।” विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी की पश्चिम अफ्रीकी क्षेत्र की ऐतिहासिक यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए कार्यक्रम के दृश्य भी साझा किए।

भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का किया स्वागत

अबुजा हवाई अड्डे पर बड़ी तादाद में भारतीय समुदाय के लोग पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। लोगों ने इस मौके पर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारा लगाए। नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को उनका स्वागत करने के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा, “नाइजीरिया में भारतीय समुदाय द्वारा इतना गर्मजोशी और जीवंत स्वागत देखकर बहुत खुशी हुई!” उन्होंने नाइजीरिया में रहने वाले भारतीय समुदाय की भी प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने पश्चिमी अफ्रीकी देश में रहने वाली बड़ी संख्या में भारतीय महिलाओं, बच्चों और पुरुषों से बातचीत की

जोरदार स्वागत पर पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में पीएम मोदी ने नाइजीरिया में भारतीय प्रवासियों द्वारा अपने स्वागत की तस्वीरें साझा कीं। पीएम मोदी ने कहा कि यह “दिल छू लेने वाला” था। पीएम मोदी ने कहा “नाइजीरिया में भारतीय समुदाय को इतना गर्मजोशीपूर्ण और जीवंत स्वागत करते हुए देखकर हार्दिक खुशी हुई!” 

तीन देशों के दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि यहां दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री का नाइजीरिया में द्विपक्षीय चर्चा करने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने एक बयान जारी कर राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण के बाद नाइजीरिया में अपने पहले पड़ाव का संकेत दिया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका