
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार काे स्वच्छता से जुड़े विशेष अभियान 4.0 की सराहना की। इस अभियान के माध्यम से केवल स्क्रैप का निपटान करके 2,364 करोड़ रुपये (2021 से) का राजस्व प्राप्त हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रधानमंत्री ने आज सहयोगी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह के अभियान की सराहना एक्स पोस्ट पर की। उन्हाेंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता और आर्थिक विवेक दोनों को बढ़ावा देकर स्थायी परिणाम मिल सकते हैं। उन्होंने कहा, “प्रशंसनीय! कुशल प्रबंधन और सक्रिय कार्रवाई पर ध्यान केंद्रित करने से इस प्रयास के अच्छे परिणाम मिले हैं। यह दर्शाता है कि कैसे सामूहिक प्रयासों से स्वच्छता और आर्थिक विवेकशीलता दोनों को बढ़ावा देकर स्थायी परिणाम मिल सकते हैं।”

