
भाई के संगीत फंक्शन में होने वाली भाभी संग खूब नाची प्रियंका चोपड़ा
नई दिल्ली। इस वक्त ग्लैमर वर्ल्ड में प्रियंका चोपड़ा के भाई की शादी लाइमलाइट में है। दो दिन पहले से ही सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। हल्दी और मेहंदी के बाद बीती शाम को शानदार संगीत फंक्शन होस्ट किया गया, जहां शरीक होने विदेश से निक जोनस भी आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रियंका चोपड़ा की भाई की शादी में उनके पति निक के अलावा सास-ससुर भी शामिल हुए। बीती शाम को संगीत फंक्शन में प्रियंका ने ही नहीं बल्कि उनके पति ने भी साले साहब की संगीत नाइट को यादगार बना दिया। सोशल मीडिया पर कपल की परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
होने वाली भाभी संग थिरकीं प्रियंका
भारत में कोई फंक्शन हो और प्रियंका चोपड़ा न झूमें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। भाई की शादी में भी एक्ट्रेस ने अपने देसी अवतार से सभी के होश उड़ा दिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका डांस करती हुई नजर आ रही हैं। एक जगह उन्हें 7 खून माफ मूवी के डार्लिंग गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपनी होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय के साथ पैर थिरकाए। ननद और भाभी का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
निक जोनस ने जमाई महफिल
एक तरफ प्रियंका चोपड़ा ने भाई की शादी में होने वाली भाभी के साथ डांस किया, दूसरी ओर निक जोनस ने अपनी आवाज का जादू चलाया। उन्होंने सिद्धार्थ और नीलम की संगीत नाइट में गाना गाया। हाथ में गिटार लिए निक को इंग्लिश सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
बात करें कपल के लुक की तो संगीत नाइट में प्रियंका चोपड़ा ब्लू कलर की ड्रेस में लाजवाब लग रही थीं। उन्होंने सीक्विन ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस पहना था। स्ट्रेट हेयर और बोल्ड आई मेकअप में देसी गर्ल बेहद हसीन लग रही थीं। वहीं, निक जोनस ने ब्लू कुर्ता-पायजामा में अपनी लेडी लव को ट्विन किया है। दोनों संगीत फंक्शन में बहुत प्यारे लग रहे थे।
