छत्तीसगढ़
Trending

 जनसमस्या निवारण शिविर में 188 आवेदन प्राप्त हुए, 166 आवेदन माैके पर निराकरण  

जशपुरनगर ।  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड  ग्राम बागबहार में विगत दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी  मौजूद थे।  शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।

 शिविर में हितग्राहियो को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।   विभागों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। किसानों को किसान किताब, समाज कल्याण विभाग द्वारा  दिव्यांगों को बैसाखी एवं वहीलचेयर दिया गया। इस अवसर जनप्रतिनिधिगण और पत्थलगांव एसडीएम  आकांक्षा त्रिपाठी  और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper