पंजाब

Punjab : दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से बुआ-भतीजे की मौत

फतेहगढ़ : मंडी गोबिंदगढ़ के नजदीकी गांव बडगुजरा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां गांव के टोहबे (तालाब) में डूबने से बुआ और उसके 12 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ मायके में छुट्टियां बिताने आई हुई थी। यह हादसा उस समय हुआ जब महिला (कर्मजीत कौर) अपने बेटे और भतीजे के साथ रिक्शा-रेहड़ी पर पाथियां लेकर जा रही थी। रास्ते में ढलान होने के कारण रेहड़ी अचानक बेकाबू होकर टोहबे में पलट गई और तीनों उसमें फंस गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के समय खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे बलजिंदर सिंह नामक युवक और बच्चे के दादा गुरदास सिंह ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने महिला और उसके 5 वर्षीय बेटे को बाहर निकाल लिया, लेकिन 12 वर्षीय अनंतवीर सिंह गहरे पानी और कीचड़ में फंसा रह गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जब उसे बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, गंभीर हालत में Rajindra Hospital रेफर की गई कर्मजीत कौर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका 5 वर्षीय बेटा विवेक सिंह अभी भी वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतक बच्चे अनंतवीर सिंह के पिता कुलविंदरजीत सिंह रोजी-रोटी के लिए मलेशिया में रहते हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका