RADA
राज्य

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मौजूद रहे सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मौजूद रहे सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी

रायबरेली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है ,इस मोके पर उनके साथ कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाद्रा समेत अन्य नेता मौजूद रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमेठी और रायबरेली उत्तर प्रदेश की इन दोनों लोकसभा सीटों पर लंबे समय से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव लड़ते रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इन सीटों को गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ के रूप में भी देखा जाता है। हालांकि, इस बार कांग्रेस ने अमेठी संसदीय सीट से गैर-गांधी परिवार वाले व्यक्ति को अपना उम्मीदवार बनाया है।

गौरतलब है कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी सीट से चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हें भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़े थे, जहां से जीत हासिल कर वह संसद पहुंचे। राहुल गांधी ने इस बार भी वायनाड से चुनाव लड़ा है।

साल 2019 में सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद चुनी गई थीं। इस बार स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा है। सोनिया गांधी राज्यसभा के जरिए संसद पहुंची हैं। ऐसे में सोनिया गांधी द्वारा खाली की गई सीट पर राहुल चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

वहीं अमेठी सीट से उम्मीदवार बनाए गए किशोरी लाल शर्मा को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। खास बात यह है कि किशोरी लाल शर्मा सोनिया गांधी के रायबरेली से सांसद रहते हुए, इस सीट पर सांसद प्रतिनिधि के रूप में काम करते आए हैं।

रायबरेली और अमेठी में 20 मई को मतदान होना है। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की रायबरेली और शर्मा के अमेठी सीट पर नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं भाजपा ने अमेठी से एक बार फिर स्मृति ईरानी को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर रायबरेली सीट से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह मैदान में हैं। वह साल 2019 में भी यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। लेकिन उन्हें सोनिया गांधी ने बड़े अतंर से हराया था।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका