RADA
उत्तरप्रदेश
Trending

एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी, बजरंग बली के किए दर्शन

रायबरेली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। लखनऊ से सड़क मार्ग से पहुंचे राहुल गांधी ने पीपलेश्वर मंदिर में बजरंग बली के दर्शन किए। राहुल यहां से शहर पहुंचे और उन्होंने नगर पालिका द्वारा निर्मित शहीद चौक का उद्घाटन किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी के स्वागत के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। राहुल के साथ अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। इसके बाद राहुल गांधी जिला अनुश्रवण व निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में भाग लेने के लिए कलेक्ट्रेट रवाना हो गए। यहां उन्हें कई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करना है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से वे औपचारिक मुलाकात करेंगे। साथ ही उन्हें कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होना है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका