RADA
छत्तीसगढ़
Trending

Raigarh Road Accident: रायगढ़ में कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत, जीएसटी कर्मचारी की मौत, तीन गंभीर  

रायगढ़। छत्तीसगढ़  के रायगढ़  जिले में साेमवार की देर शाम काे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में स्टेट जीएसटी  विभाग के कर्मचारी शिव यादव की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर की टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। घायलों का इलाज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज  में जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल  TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी  के साथ

यह हादसा नेशनल हाईवे 49 (NH-49) पर रक्सा पाली गांव के पास हुआ। दुर्घटना में स्टेट जीएसटी (State GST) विभाग रायगढ़ के कर्मचारी शिव यादव की मौके पर ही मौत हो गई। कार में मौजूद रजत मिश्रा, अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा शाम 7:30 बजे हुआ। जीएसटी विभाग के चार डाटा एंट्री आपरेटर रायगढ़ से खरसिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। भूपदेवपुर पुलिस (Bhoopdevpur Police) ने घायलों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा।

ये खबर भी पढ़ें : नैनीताल में घूमने के बेस्ट ठिकाने, ये यादें रहेंगी सुहाने

शिव यादव को अपेक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका