उत्तराखण्ड

Rain Alert: अगले 24 घंटे रहे सतर्क! उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी! चमोली सहित इन 5 जिलों में अलर्ट जारी… जानिए केदारनाथ का हाल

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज फिर से मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कल भी कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और बादल भी छाए रहे। जिसकी वजह से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन जिलों का हाल जानिए…(weather alert) 
मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में मिला-जुला मौसम रहा। देहरादून और आसपास के इलाकों में धूप और बादलों का असर बना हुआ है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी बादल छा जाते हैं, जिससे मौसम बदलता रहता है। वहीं, चमोली जिले में कुछ जगह हल्की बारिश हुई है। हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी का असर अभी भी दिख रहा है, जिससे ठंडक बनी हुई है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। दिन में गर्मी लगती है, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होती है। रात के तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है।

केदारनाथ धाम में अब भी जमी बर्फ (weather today)
केदारनाथ धाम में अभी भी सर्दियों जैसे हालात हैं। हाल की बर्फबारी के कारण यहां करीब 4 फीट मोटी बर्फ जमी हुई है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कई जगह 15 से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारें हैं। लिनचोली से केदारनाथ तक करीब 6 किलोमीटर रास्ता बर्फ हटाकर तैयार किया गया है। यात्रियों को इस बार बर्फ के बीच से होकर गुजरना पड़ेगा।

प्रमुख शहरों का तापमान (Weather Forecast)
देहरादून: अधिकतम 30.6°C, न्यूनतम 13.9°C, उधम सिंह नगर: अधिकतम 32.8°C, न्यूनतम 11.6°C, मुक्तेश्वर: अधिकतम 21.5°C, न्यूनतम 7.0°C, नई टिहरी: अधिकतम 20.0°C, न्यूनतम 7.6°C तापमान रहेगा।

मौसम विभाग की सलाह (weather update)
मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को सावधान रहने की सलाह दी है। गरज-चमक और बारिश के दौरान सतर्क रहें। वहीं मैदानी क्षेत्रों में लोगों को तेज धूप से बचने और ज्यादा पानी पीने की सलाह दी गई है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका