छत्तीसगढ़
Trending

नगर निगम रायपुर द्वारा चालू वित्त वर्ष में म्युनिसिपल ग्रीन ब्रांड जारी किये जाने की तैयारी

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने मुम्बई, इन्दौर के फर्मों के चार्टर्ड अकाउंटेट से  चर्चा की

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन में मुम्बई के पीआरपी प्रोफेशनल एज प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष  गौरव कुटे एवं इन्दौर के मुकुल एंड गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेट्स के  संतोष मुच्छाल के साथ रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान म्युनिसिपल ग्रीन ब्रांड जारी किये जाने की तैयारी पर चर्चा एवं विचार – विमर्श करते हुए आवश्यक जानकारी ली एवं कार्य को गतिमान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

ये खबर भी पढ़ें : Realme 14x 5G को इंडिया में मिलेगी धामाकेदार एंट्री, देखें क्या खास होगा नए फोन में

ये खबर भी पढ़ें : बीजापुर में नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा rने अपर आयुक्त  यू. एस. अग्रवाल,  कृष्णा खटीक, संयुक्त संचालक वित्त  डी. के. निर्मलकर, जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा की उपस्थिति में चार्टर्ड अकाउंटेट  गौरव कुटे,  संतोष मुच्छाल से चर्चा की एवं रायपुर नगर निगम की ओर से म्युनिसिपल ग्रीन ब्रांड जारी किये जाने की तैयारी को गति प्रदान करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए.

ये खबर भी पढ़ें : इस शादी के सीज़न में लड़कियों के लिए मेकअप टिप्स – Pratidin Rajdhani

नगर निगम रायपुर द्वारा केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए इस वित्त वर्ष म्युनिसिपल ग्रीन ब्रांड जारी करने की तैयारी कर रहा है.इसे शीघ्र गति देने के निर्देश दिए गए हैँ।

ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – बेला जूही – Pratidin Rajdhani

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper