RADA
छत्तीसगढ़

Raipur news : जब कलेक्टर पहुंचे डीईओ और सीएमएचओ ऑफिस तो नदारद थे अधिकारी व कर्मचारी

Raipur news : जब कलेक्टर पहुंचे डीईओ और सीएमएचओ ऑफिस तो नदारद थे अधिकारी व कर्मचारी

कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय और अन्य कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय एवं सम्बन्धित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का असाधारण अवकाश घोषित करते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय आएं और जनहित के कार्याें को प्राथमिकता देते हुए क्रियान्वित करें। यदि भविष्य में कोई अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं पाया गया तो फिर से कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों की उपस्थिति देखी। वहां कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर वहां की पंजी अपने साथ ले आएं। साथ ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने कृषि कार्यालय और कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के कुल 27 कर्मचारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कुल 48 कर्मचारी, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 31 कर्मचारी, जिला मुख्यालय के 8 कर्मचारी, खाद्य शाखा से 8 कर्मचारी, आदिवासी विकास से 2 कर्मचारी, आबकारी शाखा से 1 कर्मचारी, भू-अभिलेख से 1 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए और एक दिन की असाधारण अवकाश घोषित करते हुए उनके एक दिन का वेतन काटने के लिए वित्त शाखा को निर्देश दिया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका