छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर राउंड टेबल 169 और रायपुर लेडीज़ सर्कल 90 ने  चार क्लास रूम और शौचालय का किया उद्घाटन

रायपुर । शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रायपुर राउंड टेबल 169 (RT169) और रायपुर लेडीज़ सर्कल 90 (LC90) ने राजकीय हाई स्कूल, रावाभाठा, रायपुर के लिए आवंटित नई भूमि पर चार क्लास रूम और एक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया। यह परियोजना राउंड टेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया की “फ्रीडम थ्रू एजुकेशन (FTE)” पहल के अंतर्गत पूरी की गई।
इस उद्घाटन समारोह में राउंड टेबल इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष  चैतन्य देव सिंह, एरिया चेयरमैन सायल लूनिया तथा मुख्य अतिथि  मोतीलाल साहू (विधायक, रायपुर ग्रामीण) और  नंदलाल देवांगन (महापौर, नगर निगम बीरगांव) उपस्थित थे।
यह निर्माण कार्य छह माह से भी कम समय में पूर्ण किया गया, जिसमें बंजर भूमि को समतल कर, चार क्लास रूम , शौचालय ब्लॉक और सुरक्षा हेतु बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया। यह प्रयास शिक्षा के प्रति RT169 और LC90 की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
अब तक, राउंड टेबल इंडिया और लेडीज़ सर्कल इंडिया द्वारा देशभर में 9,272 से अधिक कक्षा कक्षों का निर्माण किया जा चुका है। यह संगठन युवा स्वयंसेवकों द्वारा संचालित हैं, जो सेवा, सौहार्द और सतत समुदाय निर्माण के लिए कार्यरत हैं। RTI 18 से 40 वर्ष के युवाओं का संगठन है, जिसकी स्थापना 1962 में हुई थी।
रायपुर राउंड टेबल 169 के पदाधिकारियों में चेयरमैन हर्ष अग्रवाल, वाइस चेयरमैन बिठ्ठल पासरी, सेक्रेटरी आयुष सिंघानिया, कोषाध्यक्ष अप्रतीम खेमका, और पूर्व चेयरमैन सुशील अग्रवाल शामिल हैं। रायपुर लेडीज़ सर्कल 90 का नेतृत्व चेयरपर्सन दर्शिका खेमका और सेक्रेटरी मोनिका सिंघानिया कर रही हैं।
पदाधिकारियों ने बताया कि अगले वर्ष इसी स्थान पर और कक्षाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को और बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका