
छत्तीसगढ़
Raipur Suicide Case: रायपुर कलेक्ट्रेट दफ्तर के बाबू के आत्महत्या मामले की होगी जांच
मुख्यमंत्री ने परिजन को अनुकंपा नियुक्ति की कार्रवाई के दिए निर्देश
- ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधियों की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने दिए जांच के निर्देश
रायपुर : राज्य शासन द्वारा रायपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ लिपिक श्री प्रदीप उपाध्याय की खुदकुशी तथा सुसाइड नोट में तीन विभागीय अधिकारियों पर लगाए गए आरोपों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : सुषमा के स्नेहिल सृजन – छत्तीसगढ़ दर्शन – Pratidin Rajdhani
मुख्यमंत्री साय से ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर खुदकुशी मामले की जांच कराने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। रायपुर संभाग के कमिश्नर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री साय ने ब्राम्हण समाज के प्रतिनिधि मंडल के आग्रह पर संवेदनशील रुख अपनाते हुए मृत लिपिक के परिजन को नियमानुसार अनुकंपा नियुक्ति जल्दी दिलाने का भी आश्वासन दिया है।

