Rajdhani News: राज्य शासन की योजना से 407, उज्जवला गैस के लिए 80 महिलाएं पात्र
Rajdhani News: राज्य शासन की योजना से 407, उज्जवला गैस के लिए 80 महिलाएं पात्र
रायपुर। राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का दूसरा चरण निरन्तर प्रगति पर है। आज केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को जानकारी देकर अधिकाधिक संख्या में लाभान्वित करने नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के डॉक्टर ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 के तहत आमानाका थाना के पास डुमरतालाब में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दूसरे चरण का शिविर दिन की पहली पाली में लगाया गया। शिविर की व्यवस्था का अवलोकन नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 7 के तहत डॉक्टर ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद कुंवर रजियंत सिंह ध्रुव, जोन 7 जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा , कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में 1476 नागरिकों ने केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इसमें विभिन्न योजनाओं में पात्रता अनुसार 407 नागरिक पंजीकृत किये गये। शिविर में केन्द्र सरकार की लोकहितकारी पीएम विश्वकर्मा योजना से 36 नागरिक पात्रता अनुसार लाभान्वित हुए। आयुष्मान कार्ड 25 नागरिकों को तत्काल बनाकर दिये गये । स्वास्थ्य शिविर में 394 नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी 205 नागरिकों ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में पहुंचकर प्राप्त की । पीएम उज्जवला योजना में लाभ हेतु पात्र 80 महिलाओं को पंजीकृत किया गया, वहीं शिविर में पीएम स्वनिधि योजना में पात्रता अनुसार 35 नागरिक पंजीकृत किये गये। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत डॉक्टर ईश्वरी चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 के शिविर में आयोजित क्वीज प्रतियोगिता में 26 नागरिकों ने भाग लिया । वहीं 21 नागरिकों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी स्पर्धा में सम्मिलित होकर अपनी सफलता की कहानी स्वतः नागरिको को सुनायी। शिविर में 250 नागरिकों को भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का सामूहिक संकल्प दिलवाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

