RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani news : होली की तैयारी में जुटा निगम, होलिका दहन स्थल पर डाले जाएंगे मुरुम

Rajdhani news : होली की तैयारी में जुटा निगम, होलिका दहन स्थल पर डाले जाएंगे मुरुम

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा होलिका दहन के दिन 25 मार्च तथा 26 मार्च को होली खेलने के दिन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। होलिका दहन स्थलों पर मुरुम बिछाने और पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निगमायुक्त अबिनाश मिश्रा ने निगम के सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों को निर्देश दिया है कि शहर के प्रस्तावित होलिका दहन स्थल पर मुरुम पहले से ही बिछा दिया जाए। इससे सड़कों को खराब होने से बचाया जा सकेगा। साथ ही होलिका समितियों को भी कहा जाए कि मुरुम के ऊपर ही होलिका जलाई जाए। इस कार्य के लिए मुरुम के साथ ही रेत का भी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही होली पर्व पर प्रत्येक घर पर पर्याप्त पानी पहुंचे , इसकी भी व्यवस्था सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका