RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani news : एमडी ने ली रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

Rajdhani news : एमडी ने ली रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

रायपुर। नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा हेतु अधिकारियों व कार्य एजेंसियों की बैठक ली। बैठक में श्री मिश्रा ने अधिकारियों से कहा है कि नियमित मॉनिटरिंग कर जून से पहले सभी प्रोजेक्ट पूरे करे। मिश्रा ने अंडरग्राउंड केबलिंग ,24X7 परियोजना,शास्त्री बाजार,मटन मार्केट,महाराजबंध, नरैया व खो-खो तालाब में निर्माणाधीन एसटीपी,शहर में समुचित स्ट्रीट लाइट सहित अन्य प्रोजेक्ट की जानकारी लेकर समय सीमा पर निर्माण पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा है कि तय समय सीमा में सभी कार्यों को पूरा करने के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें और आम नागरिकों के लिए मूलभूत सुविधाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित करें ।इस दौरान स्मार्ट सिटी के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल,महाप्रबंधक (ई. एंड टी.)श्री पी.के.पंचायती,उप-महाप्रबंधक (वित्त) श्री अमित शर्मा,उप-प्रबंधक श्री संजय अग्रवाल,श्री अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर श्री शुभम तिवारी,श्रीमती नेहा पटेल, योगेंद्र साहू सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका