RADA
छत्तीसगढ़

Rajdhani news : आरएमएस कॉलोनी में अब मिलने लगा भरपूर पानी

आरएमएस कॉलोनी में अब मिलने लगा भरपूर पानी

रायपुर। टैगोर नगर स्थित आरएमएस कॉलोनी के नलों में पतली धार की समस्या खत्म हो गई है। अब वहां के घरों तक भरपूर मात्रा में पानी पहुंच रहा है।
निगमायुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश स्मार्ट सिटी , अमृत मिशन तथा जोन क्रमांक 6 के अधिकारियों ने वहां जाकर नलों की धार का निरीक्षण किया। अमृत मिशन के कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा ने बताया कि इस क्षेत्र में विगत सात आठ महीनों से पानी की समस्या थी। जिस पर निगम, स्मार्ट सिटी और अमृत मिशन की टीम ने वहां मिलकर काम किया। तीन दिन पहले पाईप लाईन में वाल्व लगाकर कॉलोनी की सप्लाई लाईन से जोड़कर पानी सप्लाई शुरू की गई। अब वहां के टेल एरिया तक में भरपूर मात्रा में पानी पहुंच रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका