
रायपुर । राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव करते हुए देर शाम एक सूची जारी की है जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नए दायित्व दिए गए हैं।

इसमें जनमेजय महोबे भारतीय प्रशासनिक सेवा 2011 प्रबंध संचालक नागरिक आपूर्ति निगम को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ- संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सोपा गया है। जगदीश सोनकर 2013 प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संयुक्त सचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। एस जयवर्धन 2014 कलेक्टर जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी को स्वामी आदेश तक कलेक्टर जिला सूरजपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। विजय दयाराम 2015 मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण को उनके वर्तमान कर्तव्य के साथ-साथ प्रबंध संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवि मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा
2018 कलेक्टर जशपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक आयुक्त जनसंपर्क के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी संवाद तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना का अतिरिक्त भार सोपा गया है। तूलिका प्रजापति 2016 संचालक महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभाव प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग परियोजना को अस्थाई रूप से जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ का कलेक्टर बनाया गया है। रोहित व्यास 2017 कलेक्टर जिला सूरजपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक जिला जयपुर के कलेक्टर पद पर पदस्थ किया गया है। प्रतिष्ठा गंगाई 2018 आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर के पद पर पदस्थ किया गया है। कुमार विश्व रंजन 2020 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा को उपसचिव मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। जयंत नाहटा 2021 अनुविभागी अधिकारी राजस्व दंतेवाड़ा जिला दंतेवाड़ा को मुख्य मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।