RADA
छत्तीसगढ़
Trending

शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में मनाया गया गणतंत्र दिवस

छत्तीसगढ़: आज छत्तीसगढ़ के एक मात्र शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, समस्त प्राध्यापक गण, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ वीरेंद्र वाढेर ने ध्वज फहराने के पश्चात् गणतंत्र दिवस का महत्व समझाते हुए सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

उन्होंने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की अनेक उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि लगातार महाविद्यालय में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र शासकीय डेंटल कॉलेज होने के कारण सभी की अपेक्षाएं भी इस महाविद्यालय से अधिक होती है ।

ये खबर भी पढ़ें : प्रयागराज में अदाणी परिवार की सास-बहू ने महा प्रसाद रसोई में की सेवा

अब इस महाविद्यालय में सभी विभागों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ हो चुका है जिससे मरीजों की उपचार संबंधी समस्याओं का निराकरण जल्द ही किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Ranji Trophy में Rohit Sharma और Yashasvi Jaiswal की जोड़ी ने रचा इतिहास

उन्होंने कहा कि अब नए उपकरणों की खरीदारी सीजीएमएससी के माध्यम से जल्द ही होगी साथ ही साथ वहां अध्यनरत स्नातकोत्तर छात्राओं को रिसर्च कार्य के लिए प्रोत्साहित किया ,जिससे उपचार हेतु आने वाले मरीज एवं अध्यनरत छात्र छात्राएं लाभान्वित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : हीरो मोटोकॉर्प की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक हीरो स्प्लेंडर प्लस

संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए ई- ऑफिस के साथ बायोमैट्रिक अटेंडेंस (इन एवं आउट ) की व्यवस्था जल्द ही प्रारंभ होने की घोषणा भी प्राचार्य द्वारा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Onion For Weight Loss: वेट लॉस के लिए डाइट में इस तरह से करें प्याज को शामिल

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका