
खानपानलाइफ स्टाइल
कुकर में हमेशा गल जाता है चावल? तो बस ये ट्रिक आज़माए और पाएं होटल जैसे खिले-खिले दाने
कुकर का चावल खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है साथ ही यह जल्दी बन भी जाता है। लेकिन कई लोगों कुकर में चावल नहीं बना पाते हैं और अगर बनाएं भी तो अक्सर चावल गल जाता है। गला हुआ चिपचिपा चावल न स्वाद में अच्छा लगता है और न ही देखने में। अगर आपके साथ भी यह समस्या होती है तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप कुकर में एकदम परफेक्ट और खिले खिले चावल बना सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्यों आपस में चिपक जाते हैं चावल?
चावल के आपस में चिपकने का मुख्य कारण उनमें मौजूद एमाइलोपेक्टिन नामक स्टार्च है, जो गर्म पानी के संपर्क में आने पर चिपचिपे गोंद जैसा बन जाता है। यह समस्या तब ज्यादा होती है जब चावल को पकाने के लिए बहुत अधिक पानी का इस्तेमाल किया जाए।
क्या है चावल बनाने का सही तरीका?
- चावल धोने का तरीका: खिले-खिले चावल को बनाने के लिए सबसे ज़रूरी स्टेप है उसे धोना। कई बार लोग एक पानी में धोकर ही चावल पकाने लगते हैं। चावल पकाने का यह तरीका गलत है। दरअसल, चावल को पकाने से पहले उसे 3-4 बार अच्छी तरह से धोएं। चावल को तीन- चार बार धोने से स्टार्च आसानी से निकल जाता है जिससे चावल बनने के बाद चिपचिपे नहीं होते हैं।
- पानी की सही मात्रा: चावल गलने का एक मुख्य वजह पकाने के लिए उसमें डाला जाने वाला पानी भी है। कई बार लोगों को अंदजा नहीं मिलता और लोग ज़्यादा पानी डाल देते हैं जिससे चावल गल जाता है। अगर आप कुकर में चावल बना रहे हैं तो 1 कप बासमती चावल के लिए 1।5 कप पानी का इस्तेमाल काफी है।
- तीन सीटियां हैं काफी: चावल को मीडियम आंच पर पकाएं। कुकर में अगर आपने ज़्यादा सीटियां आने दी तो चावल गलने के साथ जल भी सकता है। इसलिए तीन सिटी होने के बाद तुरंत गैस को बंद कर दें।

