RADA
देश-विदेश

भारी बारिश के कारण नदी का स्तर बढ़ा, 20 लाख लोग प्रभावित

भारी बारिश के कारण नदी का स्तर बढ़ा, 20 लाख लोग प्रभावित

भूकंप के बाद आई भयंकर बाढ़ के कारण ब्राजील में तबाही मच गई। रविवार को भारी बारिश के कारण दक्षिणी ब्राजील में नदी का स्तर फिर एक बार बढ़ गया। बाढ़ के कारण अबतक 145 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश के कारण रियो ग्रांडे डो सुल के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दो सप्ताह से मूसलाधार बारिश के कारण नदियों का पानी कस्बों और क्षेत्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में घुस गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भयंकर तबाही के कारण 20 लाख लोग प्रभावित
इस भयंकर तबाही के कारण लगभग 20 लाख लोग प्रभावित हुए। मौसम विशेषज्ञ इस जयवायु परिवर्तन को अल नीनो से जोड़ रहे हैं। राज्य प्रशासन ने बताया कि सभी प्रमुख नदियों का स्तर बढ़ रहा है। बाढ़ के कारण 132 लोग लापता हो गए, जबकि 619,000 लोगों को अपने घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों ने मौजूदा स्थिति पर बात की
पोर्टो एलेग्रे में बाढ़ के पानी में घरों के सामान जैसे सोफा एवं अन्य चीजों को तैरते हए देखा गया। साओ लियोपोल्डो में कई सारी कार आधी पानी में डुब गई। 36 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन क्लाउडियो द सिल्वा पड़ोस में स्थिति का जायजा लेने गए। उन्होंने बताया कि उनका घर पूरी तरह से टूट चुका है। मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे जीजाजी के घर के बगल वाले घर की दूसरी मंजिल तक पानी भरा हुआ था। पानी का स्तर अब थोड़ा नीचे चला गया है और आप दूसरी मंजिल तक जा सकते हैं, लेकिन सब खराब हो गया।”

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका