
Sandalwood Tree Snakes: क्यों चंदन का पेड़ है सांपों का पसंदीदा बसेरा
नई दिल्ली। चंदन का पेड़ अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। इसकी लकड़ियों से इत्र, अगरबत्ती, साबुन जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं। चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल हिंदू धर्म में पूजा-पाठ में भी खूब किया जाता है। लेकिन एक और चीज के लिए चंदन का पेड़ जाना जाता है और वह है सांप ।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले
आपने भी कई बार सुना होगा कि चंदन के पेड़ों पर सांप पाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों। ऐसा भी कहा जाता है कि सांप चंदन के पेड़ों की रक्षा करते हैं। आइए जानें क्यों चंदन के पेड़ पर सांप पाए जाते हैं ।
ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
चंदन के पेड़ पर क्यों रहते हैं सांप?
ठंडक और छाया
चंदन का पेड़ घने पत्तों और ठंडक देने वाले वातावरण के लिए जाना जाता है। सांप ठंडी और नम जगहों को पसंद करते हैं, क्योंकि यह उनके शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करता है। चंदन के पेड़ की छाया और ठंडक सांपों के लिए एक परफेक्ट जगह बनाती है, खासकर गर्मियों के मौसम में।
ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं
चंदन के पेड़ के आसपास छोटे जीव जैसे चूहे, छिपकलियां, और कीड़े-मकोड़े आसानी से पाए जाते हैं। ये जीव सांपों के शिकार होते हैं। इसलिए, सांप चंदन के पेड़ के आसपास रहना पसंद करते हैं, क्योंकि यहां उन्हें आसानी से शिकार मिल जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें
सुरक्षा और छिपने की जगह
चंदन के पेड़ की जड़ें और घने पत्ते सांपों को छिपने के लिए एक सुरक्षित जगह होते हैं। सांप अपने शिकारियों से बचने के लिए ऐसे स्थानों को चुनते हैं, जहां वे आसानी से छिप सकें। चंदन के पेड़ की बनावट उन्हें यह सुविधा मुहैया कराती है।
ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग
चंदन के पेड़ की पहचान करना मुश्किल
चंदन की पहचान उसकी खुशबू से होती है, लेकिन जब तक उन्हें रगड़ा न जाए, उनमें से खुशबू नहीं आती है। इसलिए हर कोई चंदन के पेड़ की पहचान नहीं कर पाता है। इसके कारण भी लोग बार-बार इन पेड़ों के पास नहीं आते और सांपों को रहने के लिए शांत जगह मिल जाती है।
इकोसिस्टम बैलेंस
चंदन के पेड़ और सांपों के बीच का संबंध इको-सिस्टम का एक हिस्सा है। सांप चंदन के पेड़ के आसपास के वातावरण को संतुलित रखने में मदद करते हैं। वे छोटे जीवों की संख्या को कंट्रोल करते हैं, जिससे पेड़ और उसके आसपास के पौधों को नुकसान नहीं पहुंचता।
ये खबर भी पढ़ें : मिर्जापुर जैसी धांसू वेब सीरीज़, जो रखेगी आपको सीट से चिपकाए!