RADA
छत्तीसगढ़
Trending

संत निरंकारी मिशन का ‘प्रोजेक्ट अमृत’: 23 फरवरी को देशभर में जल स्रोतों की सफाई अभियान

Raipur : संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ समाज की सेवा भी विभिन्न प्रकार के सामाजिक अभियानो से कर रहा है। वर्ष 2023 के फरवरी माह से प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वछ जल स्वछ मन परियोजना संत निरंकारी मिशन द्वारा आरंभ की गई। बाबा हरदेव सिंह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर इसे आरंभ किया गया। समाज के सभी वर्गों के द्वारा इस परियोजना की बहुत सराहना की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद से इस वर्ष भी 23 फरवरी सान 2025 को सम्पूर्ण भारत वर्ष मे जल के लगभग 400 स्थानो के विभिन्न जल श्रोतों की (तलब नदियां झरने झीलें समुन्द्र ) सफाई का प्रोजेक्ट अमृत के तहत करने का निर्णय लिया गया है।रायपुर मे इस बार पुरेना तलब मे ये अभियान चलाने का निर्णय रायपुर ब्रांच के ज़ोनल इंचार्ज श्री गुरबक्श सिंह कालरा जी ने लिया है। इस अभियान मे लगभग 400 सेवादार भाइयों और बहनों के भाग लेने की संभावना है।

संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन अन्य अनेक सामाज कल्याण के कार्य अनेक वर्षों से किए जा रहे हैं । जैसे रक्त दान , वृक्षा रोपण, स्वच्छता अभियान आदि जिसे समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सराहा जाता रहा है । संत निरंकारी मिशन मानव सेवा को ही ईश्वर की सच्ची भक्ति मानता है। संत निरंकारी मिशन कोई धर्म या संप्रदाय नहीं है ये केवल एक आध्यात्मिक विचारधारा है जिसमे एक ईश्वर की भक्ति करने का संदेश दिया जाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका