उत्तराखण्ड

एसडीएम ने गैस एजेंसी के गोदाम का किया निरीक्षण,गैस आपूर्ति का लिया जायजा

हल्द्वानी । उप जिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली द्वारा गुमटी हल्दूचौड़ स्थित सुरुचि इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी द्वारा इस दौरान घरेलू गैस की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। गैस एजेंसी प्रबंधक जीवन सिंह ने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति प्लांट द्वारा नियमित रूप से की जा रही है। गैस बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को तुरंत गैस की डिलीवरी दी जा रही है लेकिन बिना बुकिंग के कुछ लोगों द्वारा अनावश्यक गैस डिलीवरी देने हेतु दवाब बनाया जा रहा है डिलीवरीबॉय से बदसलूकी की जा रही है। उन्होंने पुलिस सुरक्षा में गैस बंटवाने हेतु अनुरोध किया। उप जिलाधिकारी द्वारा क्षेत्रीय जनता से अपील की है घरेलू गैस का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है,घरेलू गैस की कमी नहीं है। जनता भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है कहीं कोई संकट नहीं है उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि वे अनावश्यक गैस का संग्रहण ना करें इससे आपूर्ति श्रृंखला में प्रभाव पड़ सकता है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत, राजस्व निरीक्षक एमके सिंह उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका