मनोरंजन
Trending

कांटा लगा गाने से धूम मचाने वाली शेफाली का निधन

रिमिक्स सॉन्ग कांटा लगा (Kaanta Laga) से मशहूर हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से 28 जून की रात निधन हो गया। वे 42 वर्ष की थीं। छाती में दर्द के बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि शेफाली ने अभिनेता पराग त्यागी से 2014 में दूसरी शादी की थी। उनकी पहली शादी हरमीत सिंह से हुई थी, लेकिन 2009 में उनका तलाक हो गया था। इसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है और कलाकारों ने शेफाली के निधन पर शोक जताया है।

शेफाली को आख‍िरी बार 2024 में टीवी शो शैतानी रस्‍में में देखा गया था। वे 2002 में ‘कांटा लगा…’ सॉन्ग से चर्चा में आई थीं। अहमदाबाद में 15 दिसंबर 1982 को पैदा हुईं शेफाली कई म्‍यूजिक वीडियोज, रियलिटी शो और फिल्‍मों में नजर आईं। वे ‘नच बलिए 5’ और ‘नच बलिए 7’ के साथ ही बिग बॉस 13 का भी हिस्‍सा रही थीं। शेफाली जरीवाला बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर चुकी थीं। उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो से अपना करियर शुरू किया था।

शेफाली का पहला गाना था कांटा लगा रिमिक्स (Kaanta Laga) था। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। मगर ऐसा क्या था, जब इतनी सफलता मिलने के बावजूद शेफाली जरीवाला ने काम से दूरी बना ली थी और ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम नहीं किया। इसकी वजह एक बीमारी थी। उन्होंने बताया था कि बीमारी के चलते ही उन्होंने ज्यादा काम नहीं लिया। इसके चलते उनका आत्मविश्वास कम हुआ और वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper